जेडीयू के मिर्जापुर मंडल सम्मेलन में संगठन विस्तार और बूथ मजबूती पर जोर
मिर्जापुर।मिर्ज़ापुर मंडल में अयोजित चुनार विधान सभा कैलहट में राजहंस में जनता दल यूनाइटेड सम्मेलन में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री एव उत्तर प्रदेश प्रभारी जदयू श्री श्रवण कुमार जी को गुलदस्ता भेंट करके युवा जदयू के प्रदेश सचिव पूर्वांचल एव पश्चिमी क्षेत्र प्रिंस जैन ने स्वागत एव अभिनंदन किया ! सम्मेलन में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ संगठन के विस्तार और बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई,जिसमें पार्टी के संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के विस्तार, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया!इस दौरान जेडीयू के युवा प्रदेश सचिव पूर्वांचल एव पश्चिम क्षेत्र प्रिंस जैन ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ-बूथ पहुंचकर संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।प्रिंस जैन ने कहा कि आगामी समय में पार्टी संगठन को और अधिक सक्रिय किया जाएगा। इसके लिए बूथ कमेटियों को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने भी संगठन विस्तार को लेकर अपने सुझाव रखे।सम्मेलन के दौरान पदाधिकारियों ने एकजुट होकर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया। पार्टी नेताओं ने कहा कि मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यकर्ताओं के दम पर जेडीयू आने वाले समय में अपनी राजनीतिक पकड़ को और मजबूत करेगी।मिर्जापुर सम्मेलन में मिर्जापुर जिला अध्यक्ष रामेश्वर सिंह पटेल,मंडल प्रभारी संजय पटेल के नेतृत्व में जिला संगठन की टीम के साथ-साथ विभिन्न जनपदों के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


