पुलिस कर्मी की चाइनीज मांझे से मौके पर मौत
शाहजहांपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है, जहां चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक युवा कांस्टेबल शाहरुख हसन की दर्दनाक मौत हो गई। वह अमरोहा जिले का रहने वाला था और आज पुलिस लाइन की ओर जा रहा था जब यह हादसा हुआ।
एक पतंग कटी हुई आई और एक बच्चे ने मांझा दांतों से तोड़कर फेंक दिया। इसी बीच एक अन्य बच्चा आया और उसने मांझे को खींच लिया, जिससे बाइक पर जा रहे सिपाही के गले पर मांझा लिपट गया। सिपाही ने हाथों से मांझे को हटाने की कोशिश की, लेकिन तब तक तेज़ धार वाले मांझे से उसकी गर्दन की सभी नसें कट गईं।
पुवाया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने इस ह्रदय विदारक घटना पर गहरे रंजो गम का इज़हार किया है। यह घटना चाइनीज मांझे के खतरों को एक बार फिर से उजागर करती है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की होनी चाहिए


