लिसाड़ी गेट में युवक की गला काटकर हत्या
मेरठ थाना लिसाड़ी गेट में एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना शराब पार्टी के दौरान हुई, जब मृतक और उसके दोस्तों के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया।बताया जा रहा है कि मृतक का आरोपियों से 5 हज़ार रुपये का लेन-देन था, जिस पर कहासुनी के बाद हत्या की घटना घटी। युवक का शव मकान के अंदर खून से लथपथ मिला। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। शव लिसाड़ी गेट थाने के पानी टंकी के पास मिला है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
