मेरठ में चाइनीस मांझे से युवक की मौत के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर
मेरठ में दो दिन पहले चाइनीज मांझे से गर्दन कटने पर युवक की मौत और दो साल की मासूम बच्ची और होमगार्ड के घायल होने के बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। पुलिस चाइनीज मांझा बेचने वालों की लगातार तलाश कर रही है। उन्होंने जनता से भी चाइनीज मांझा बेचने और खरीदने वालों के बारे में जानकारी देने की अपील की थी। बुधवार को पुलिस ने थाना ब्रह्मपुरी के माधवपुरम पुलिस चौकी ओर एसपी सिटी की टीम ने चाइनीज मांझा बरामद कर लिया है पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सैक्टर-3 ठेके के आगे पत्थरों के पास काले बैग में चाईनीज मांझा लेकर बेचने के लिए जा रहा है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और अवैध मांझा बरामद कर लिया चाईनीज मांझे से आसपास के रहने वाले लोगों के जीवन को खतरा हो सकता है और कई बार पहले भी इसके कारण लोग घायल हो चुके और अब तो दिन पहले एक युवक की मौत हो गई थी उसको लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है पुलिस ने इस मामले में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है।



