मेरठ का दरोगा 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
फरीदाबाद की एंटी करप्शन टीम ने मेरठ के थाना भावनपुर में तैनात दरोगा लक्ष्मण सिंह को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। दरोगा ने अपहरण के एक मामले को रफा-दफा करने के बदले में यह रिश्वत मांगी थी। यह कार्रवाई पलवल निवासी जावेद की शिकायत के बाद की गई थी, जिसके बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाकर दरोगा को पलवल जिले के हथीन उटावड रोड से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि दरोगा लक्ष्मण सिंह को हाल ही में हेड कॉन्स्टेबल से दरोगा के पद पर प्रमोट किया गया था
