पुलिस महकमें में मचा हड़कंप एक्सीडेंट के दौरान हुई सरकारी पिस्टल गुम
मेरठ भावनपुर थाना क्षेत्र के एमडीए बाग के पास में देर रात्रि उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात नीरज सैनी अपनी ड्यूटी करके वापस अपने कमरे पर गंगानगर जा रहे थे तभी उसी बीच थाना भावनपुर क्षेत्र के आईआईएमटी यूनिवर्सिटी गेट नंबर 4 बाग के पास मे अचानक उनके सामने एक घोड़ा आ गया जिस्से उसकी टक्कर हो गई और हेरानी की बात ये है की टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि घोड़े की मौत हो गई और सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको आनन फ़ानन में नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया एक्सीडेंट में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया सिपाही मेरठ के एक शराब कारोबारी सतीश तेवतिया का गनर है बताया जा रहा है इस पूरे मामले में सिपाही की पिस्टल गुम होना बताया जा रहा है पिस्टल गुम होने की सूचना पर मौके पर एसपी देहात , सीओ सदर देहात , सर्विलांस टीम व गंगानगर , भावनपुर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की वहीं एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि एक्सीडेंट में सिपाही की पिस्टल गुम होना संज्ञान में आया आस पास के CCTV कैमरे चेक किए जा रहे हैं और पुलिस की टीम लगा दी गई है




