चाइनीज मांझे ने ली युवक की जान
मेरठ में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें चाइनीज मांझे के कारण एक बाइक सवार युवक की गर्दन कट गई और उसकी मौत हो गई। यह घटना मेडिकल थाना क्षेत्र में तेजगढ़ी के पास हुई। युवक का नाम सुहेल था और वह अपने दोस्त नवाजिश के साथ बाइक पर लिसाड़ी गेट क्षेत्र में मांझा खरीदने गया था।
जब वे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे, तभी अचानक रोड पर चाइनीज मांझा आ गया और सुहेल की गर्दन में अटक गया। इससे उसकी गर्दन बुरी तरह से कट गई और वह गिर पड़ा। उसे मेडिकल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
इस घटना में नवाजिश की नाक भी बुरी तरह से कट गई और उसे टांके आए हैं। नवाजिश ने बताया कि सबकुछ चंद सेकेंडों में हो गया और वह समझ नहीं पाया कि अचानक क्या हुआ।
यह घटना राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर के आवास के पास हुई है। लोगों का कहना है कि चाइनीज मांझा लगातार लोगों की जान ले रहा है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे
हैं।


