पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार, माल बरामद
मेरठ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है, जिसमें थाना ब्रहमपुरी पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम शाहनवाज उर्फ चुर्री है, जो मेरठ के लक्खीपुरा थाना लिसाडी गेट का निवासी है। उसकी उम्र लगभग 23 वर्ष है।
पुलिस ने शाहनवाज के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया है, जिसमें 01 मोबाइल फोन, 01 लैपटाप, 01 एलईडी टीवी और 2000/- रुपये शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि शाहनवाज के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं, और उसके विरुद्ध विधिक आवश्यक कार्यवाही की जा रही है
।
