मेरठ में दो दिन पहले गंगनहर में नहाने पहुंचे युवक की डूबने से मौत, दो दिन बाद गोताखोरों को मिला युवक का शव*
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव किनापुर का रहने वाला युवक धर्मवीर रविवार दोपहर को अपने दोस्तों के साथ पुट्टी मोड स्थित गंगानहर में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गंगनहर में डूब गया था तभी से गोताखोर उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार रात में गोताखोरों ने धर्मवीर की लाश को ढूंढ लिया। धर्मवीर की मौत के बाद उसके परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव किनापुर का रहने वाला धर्मवीर पुत्र प्रीतमपाल रविवार दोपहर को अपने दोस्तों के साथ पुट्टी मोड स्थित गंगनहर में नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान धर्मवीर गंगनहर में डूब गया था उसके दोस्तों ने धर्मवीर के परिवार वालों को उसके डूबने की सूचना दी थी। धर्मवीर के परिवार वाले सूचना मिलते ही गंग नहर पर पहुंचे और गोताखोरों से धर्मवीर की तलाश कर रहे थे। गोताखोरों ने मंगलवार रात को धर्मवीर की लाश को गंगनहर से खोज लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है वही धर्मवीर की मौत के बाद उसके परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है उसके परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

