राज्यस्तरीय ICT प्रतियोगिता में मेरठ की शिक्षिका विनीता सिवास का चयन


 मे


रठ, [29/05/2025] – मेरठ जिले की शिक्षिका विनीता सिवास ने अपनी कड़ी मेहनत और तकनीकी दक्षता के दम पर राज्यस्तरीय ICT (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी) प्रतियोगिता में चयनित होकर जिले और विद्यालय का नाम रोशन किया है।


यह प्रतियोगिता शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जाती है, जिसमें प्रत्येक जिले से दो उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन किया जाता है, जो ICT तकनीकों का प्रभावी उपयोग करते हुए शिक्षा को रोचक और सुलभ बनाने के लिए नवाचार प्रस्तुत करते हैं। मेरठ से श्रीमती विनीता सिवास, उ. प्रा. वि. बफ़ावत, दौराला एवं श्री विकास कुमार जीआईसी मेरठ ने लखनऊ में राज्य स्तरीय आईसीटी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

 जनपद स्तर से चयनित प्रतिभागियो के लिए राज्य स्तरीय आई०सी०टी० प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 13 से 16 मई, 2025 के मध्य परिषद के 'कावेरी सभागार, लखनऊ में किया गया, जिसमें प्रतिभागियों द्वारा कक्षा-शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने हेतु आई०सी०टी० एवं नवीन तकनीकी विधाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल के सदस्यों द्वारा प्रतिभागियों के प्रस्तुतीकरण के आधार पर मूल्यांकन किया गया। निर्णायक मण्डल के सदस्यों द्वारा किये गये मूल्यांकन के आधार पर आई०सी०टी० प्रतियोगिता में मेरठ से विनीता सिवास का चयन हुआ है।


विनीता सिवास, जो उ. प्रा. वि. बफ़ावत, दौराला, मेरठ में अध्यापन कार्य कर रही हैं, ने विद्यालय में डिजिटल लर्निंग और नवीन तकनीकी उपकरणों का शानदार उपयोग कर विद्यार्थियों को नई सीखने की पद्धतियों से जोड़ा। उनकी इस पहल से न केवल छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ी, बल्कि उनकी समझ और परिणामों में भी सुधार हुआ।


विनीता सिवास ने अपनी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, "मैं यह सफलता अपने विद्यालय, सहकर्मियों और छात्रों के समर्थन के बिना संभव नहीं कर पाती। ICT तकनीकों के माध्यम से शिक्षा को और अधिक प्रभावशाली और रोचक बनाना ही मेरा लक्ष्य है।"

Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।