छत से गिरने से सिंचाई विभाग के जय की हुई मौत।
मेरठ मोदीपुरम फेस 1 में एक मंजिल मकान की छत के ऊपर से पैर फिसल जाने से मेरठ में तैनात सिंचाई विभाग के जई की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी और शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए भिजवा दिया है। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के मोदीपुरम फेस 1 कॉलोनी में सिंचाई विभाग के क्वार्टर बने हुए है। इन्हीं सिंचाई विभाग के क्वार्टर की पहली मंजिल में जेई मुकेश कुमार उम्र 41 साल पुत्र श्री गोविंद सिंह रहते थे जो कि मेरठ में ही सिंचाई विभाग में जेई के पद पर तैनात थे।
आज वह अपने कमरे की छत के ऊपर टहल रहे थे अचानक से उनका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे जमीन पर आ गिरे। जिस कारण जेई मुकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने मृतक के परिजनों को फोन द्वारा इसकी सूचना दी और शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए भिजवा दिया है। बताया जा रहा कि जेई मुकेश कुमार मूल रूप से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के गांव बनकोट के रहने वाले थे और वह मेरठ में तैनात थे और अकेले ही सिंचाई विभाग के क्वार्टर में रहते थे छत से पैर फिसल जाने के कारण उनकी मौत हो गई है
।



