मास्टर key से खोलते थे बाइक का लॉक वाहन चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश कर 04 अभियुक्त गिरफ्तार
मेरठ। थाना ब्रह्मपुरी पुलिस व एंटीव्हीकल चेफ्ट टीम द्वारा एनसीआर क्षेत्र में वाहन चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम वसीम पुत्र सईद उर्फ बहु उर्फ बद्दो निवासी धोलडी रसूलपुर थाना जानी, शौकीन पुत्र बाबू निवासी खुशहाल कालोनी आचार वाली गली थाना लिसाडी गेट, अय्युब पुत्र इब्राहिम निवासी अमन कालोनी नई बस्ती सरधना बाना सरधना जनपद और इकराम पुत्र अब्दुल्ला निवासी इस्लामाबाद तकिए वाली मस्जिद के पास थाना सरधना है। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी सिटी आयुषविक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरी के नौ वाहन बरामद किए है। उन्होंने बताया कि 14 दिसबंर को शिवा मनी पुत्र पप्पू मनी निवासी म०नं०110/47 मौहल्ला अम्बेडकरनगर माधवपुरम थाना ब्रह्मपुरी की घर के बाहर र से से बाइक चोरी हो गई थी। एंटीव्हीकल थेफ्ट टीम ने इस मामलेमें छानबीन करते हुए गैंग का पर्दाफाश किया।



