मेरठ नववर्ष की धूम को लेकर मेरठ पुलिस ने कसी कमर, कानून तोड़ने वालों पर होगी कार्यवाही।

 मेरठ में नव वर्ष पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। जिले में 150 जगहों पर पुलिस पिकेट और मोबाइल पिकेट रहेगी। जिले की सीमाओं को सील किया जाएगा। सभी थाना प्रभारी और 109 चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में नजर रखेंगे। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा आज खुद रात को शहर में हर चोक चौराहों पर नजर रखेंगे।

सभी एसपी, सीओ और थानेदार रात को 2 बजे तक सड़कों पर रहेंगे। एसएसपी ने बताया कि बेगमपुल और दिल्ली रोड पर अतिरिक्त पुलिस लगाई गई है। अगर कोई कानून तोड़ता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, शहर में जश्न को लेकर 31 दिसंबर की सुबह 6 बजे से रात के 2 बजे तक भारी वाहनों की शहर में नो एंट्री रहेगी।


मदिरा सेवन करने वालो की 10 से ज्यादा पुलिस टीमें करेंगी चेकिंग


ट्रैफिक पुलिस की 10 टीमें जगह-जगह ब्रीथ एनेलाइजर मशीन के जरिए शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच करेंगी।। इनको जरूरत के हिसाब से शहर में बांटा जाएगा। शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।


बाइक से स्टंट करने वालो पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।


एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने ट्रैफिक पुलिस, सभी चौकी इंचार्ज-थाना प्रभारियों और सीओ को निर्देश दिए हैं कि तेज स्पीड से वाहन चलाने वालों और स्टंट करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। ऐसे वाहनों को सीज करके भारी जुर्माना लगाएं। जहां पर जरूरत होगी वहां पर बेरीकेडिंग लगाकर भी वाहनों की स्पीड पर नियंत्रण कराया जाएगा।



कानून का पालन न करने पर होटल संचालको पर होगी कार्यवाही


सभी को अपने यहां के सीसीटीवी ऑन रखने होंगे। जहां पर आयोजन हैं, उनको अपनी पार्किंग की सुविधा खुद करनी होगी ताकि सड़कों पर जाम न लगे। जहां-जहां आयोजन हैं, उनको स्पष्ट बताया गया है कि तेज आवाज में गाने न बजाएं। इसके अलावा कहीं पर भी शस्त्र प्रदर्शन नहीं होगा। कोई भी मादक पदार्थ या अवैध शराब की जानकारी सामने आई तो होटल-रेस्टोरेंट को सील किया जाएगा।


बाइट विपिन तां



डा एसएसपी मेरठ

Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।