विभाग की विद्युत चोरी पर बड़ी कार्यवाही - 84 संयोजनों पर पकड़ी विद्युत चोरी

 मेरठ विद्युत विभाग ने विद्युत चोरी पर शिकंजा कसने के लिए सभी 14 जनपदों में अभियान को और तेज कर दिया है। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों की गठित टीमें अलग अलग जगह पर कार्यवाही कर रहीं हैं। आज दिनांक 22.12.2024 को मेरठ नगर क्षेत्र मे बिजली चोरी रोकने हेतु अभियान चलाया गया। उच्च प्रबन्धन के निर्देशानुसार यह अभियान लिसाड़ी गेट, तारापुरी, इस्लामाबाद, अहमद नगर एवं श्यामनगर मोहल्लों में प्रातः 04:00 बजे प्रारम्भ किया गया। इस अभियान में विद्युत विभाग मेरठ, नोएडा, बुलन्दशहर, हापुड व गाजियाबाद आदि क्षेत्रों की टीमे भी शामिल रही। इसके अतिरिक्त पी०ए०सी० की नौ टीमे भी शामिल थी। व्यापाक अभियान चलाते हुये उपरोक्त सभी मोहल्लों के 244 नग कनैक्शन चैक किये गये। 


चैकिंग के दौरान 19 नग विद्युत चोरी के मामले पकड़ में आये। इनमें से चार स्थानों पर मीटर मे शंट लगाकर चोरी पायी गयी। इसके अतिरिक्त 11 नग मामले ऐसे भी पाये गये, जिनमें मीटर को पहले अतिरिक्त केविल जोडकर चोरी की जा रही थी। चार सीधी चोरी के मामले भी पाये गये है। इस सभी स्थानों से केबिल, मीटर आदि बरामद कर सभी मामलों की एण्टी थैफ्ट विद्युत थानों मे एफ०आई०आर० भी दर्ज कराने की कार्यवाही की जा रही है। इन सभी मोहल्लों मे लाईन लॉस अत्याधिक होने के कारण चोरी की सम्भावना को दृष्टिगत रखते हुये यह कार्यवाही करायी गयी थी। इस प्रकार के अभियान आगे भी चलते रहेगें। अभियान में मुख्य अभियन्ता (वितरण) मेरठ क्षेत्र प्रथम, मेरठ श्री धीरज सिन्हा, उपपुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष कुमार, अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत नगरीय वितरण मण्डल-मेरठ श्री प्रशान्त कुमार, व अधिशासी अभियन्ता, श्री विनोद कुमार एवं महेश कुमार के अतिरिक्त बडी संख्या मे विद्युत विभाग के कर्मचारी चैकिंग उपकरणों के साथ मौजूद थे। विद्युत निगम द्वारा लगभग 21 लाख का राजस्व निर्धारण किया गया।   


जनपद रामपुर में विभाग और विजिलेन्स की संयुक्त टीम द्वारा शाहाबाद गेट, पहरी गेट क्षेत्रों में मॉर्निंग रेड डाली गयी, इस दौरान वहाँ पर, कुल 440 संयोजन चैक किये गये, जिनमें से 65 संयोजनों पर, सीधे विद्युत चोरी पकडी गयी, जिनके विरूद्ध विद्युत चोरी अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही सुनिश्चित की गई। रेड मे लगभग 42 लाख रू० का राजस्व निर्धारण किया गया।


प्रबंध निदेशक श्रीमती ईशा दुहन (IAS) ने बताया कि विद्युत चोरी में संलिप्त पाये जाने पर विद्युत चोरी की संगत धाराओं में कार्यवाही की जाएगी और अवैध रूप से विद्युत चोरी करने पर सख्ती से कार्यवाही की





जाएगी।

Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।