ये बड़ी शर्त रखी सामने बहार से समर्थन के लिए
महाराष्ट्र में सरकार बनने की तस्वीर जल्द ही साफ होने वाली है। सोमवार सुबह से ही बैठकों का दौर जारी है। शिवसेना ने बीजेपी से अलग होकर एनसीपी और कांग्रेस का दामन थामने की तैयारी की है। वहीं कांग्रेस ने अपने फॉर्मूले को शिवसेना के समक्ष रखा है। हालांकि इस फॉर्मूले में महाराष्ट्र का सीएम शिवसेना का ही होगा। फिलहाल तो दिल्ली में कांग्रेस की दूसरी बैठक जारी है जिसमें महाराष्ट्र के तमाम पार्टी नेता पहुंच चुके हैं। इस बैठक में ही शिवसेना को समर्थन देने पर फैसला किया जाएगा।
कांग्रेस ने रखी ये बड़ी शर्त
महाराष्ट्र में शिवसेना सरकार को बाहर से समर्थन के बदले कांग्रेस ने बड़ी शर्त रखी है। कांग्रेस ने शिवसेना से विधानसभा में स्पीकर का पद देने की शर्त रखी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों दल कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर साथ आने को तैयार हो गए हैं लेकिन कांग्रेस सरकार विधानसभा में अपनी मजबूत पकड़ चाहती है। यही वजह है कि वह बाहर रहकर भी महाराष्ट्र सरकार में सबसे अहम किरदार निभाना चाहती है।
बाहर से समर्थन देगी कांग्रेस
महाराष्ट्र में सरकार गठन की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती दिख रही है। अब खबर है कि सरकार बनाने के लिए कांग्रेस महाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपी सरकार को बाहर से समर्थन दे सकती है। दोनों दलों की विचारधारा एक-दम अलग है और ऐसे में कांग्रेस बाहर रहकर शिवसेना को समर्थन देना चाहती है। दिल्ली में सोनिया गांधी के साथ महाराष्ट्र कांग्रेस के बड़े नेताओं की बैठक चल रही है और जयपुर में मौजूद अपने विधायकों से भी सोनिया ने बात की है और बाहर से समर्थन देने के लिए उन्हें राजी किया है। हालांकि महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायक सरकार में शामिल होना चाहते थे।
बता दें कि शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे और एकनाथ शिंदे थोड़ी देर में राजभवन पहुंचेंगे। आदित्य, सुभाष देसाई सहित शिवसेना के कई अन्य नेता मातोश्री से निकल चुके हैं। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए शिवसेना के पास आज शाम तक का ही वक्त है।
वहीं कांग्रेस के फैसले के बाद एनसीपी भी अपना निर्णय लेगी। अगर दोनों पार्टियां शिवसेना को समर्थन देने के लिए राजी हो जाती हैं तो आज शाम तक ही महाराष्ट्र में सरकार गठन की तस्वीर साफ हो जाएगी। इसी बीच ये भी जानकारी सामने आ रही है कि शिवसेना नेता शाम 6 बजे के बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने जाएंगे। बता दें कि राज्यपाल ने शिवसेना को सरकार बनाने का ऑफर दिया है और उसके पास आज शाम 7.30 बजे तक अपना दावा पेश करने का वक्त है।
उद्धव ने की सोनिया से बात
बता दें कि महाराष्ट्र में शिवसेना को समर्थन के फैसले पर विचार के लिए सोनिया गांधी के साथ दिल्ली में कांग्रेस के बड़े नेताओं की बैठक चल रही है। इस बैठक में महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेताओं समेत अहमद पटेल और एके एंटनी जैसे वरिष्ठ नेता भी मौजूद हैं। इस बीच यह खबर भी सामने है कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोनिया गांधी से सीधे फोन पर बात की है। इस बैठक में ही शिवसेना को समर्थन देने पर फैसला लिया जाएगा। साथ ही यह भी तय होगा कि इस समर्थन में कांग्रेस की कौन कौन सी शर्तें है।
बीजेपी की दूसरी बैठक
वहीं बीजेपी अब फिर से कोर कमेटी की दूसरी बैठक करने जा रही है। पार्टी नेता चंद्रकांत पाटिल कार्यवाहक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के लिए उनके आवास पहुंच गए हैं। उधर, शिवसेना सचिव मिलिंद नार्वेकर ने कांग्रेस नेता अहमद पटेल से मुलाकात की है।