कंगना रनौत को पहचानना हुआ मुश्किल मुख्यमंत्री जयललिता के लुक में , इस दिन रिलीज होगी फिल्म
मुंबई: कंगना रनौत की अपकमिंग मूवी 'थलाइवी' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिवील हो गया है। इसमें कंगना हुबहू तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की तरह नज़र आ रही हैं। फिल्म का नाम तमिल में 'थलाइवी' और हिंदी में 'जया' रखा गया है। इसका निर्देशन दक्षिण के जाने-माने डायरेक्टर ए.एल विजय कर रहे हैं।
कंगना ने इंस्टाग्राम पर फर्स्ट लुक का वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'एक सुपरस्टार एक्ट्रेस, एक क्रांतिकारी नायक और अब उनकी कहानी देखने का समय आ गया है।'
इस पोस्टर में कंगना ने ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी है और विक्ट्री का पोज दे रही हैं। इसमें जयललिता के उस दौर को भी दिखाया गया है, जब वो फिल्मों में काम किया करती थीं।