भारत को लगा दूसरा झटका, रोहित शर्मा (21) बने एबादत हुसैन का शिकार

भारत ने इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। जिसके बाद भारत अब पिंक बॉल से खेले जाने वाले डे-नाईट टेस्ट मैच में जीत हासिल करना चाहेगा।


 भारत बनाम बांग्लादेश डे-नाईट टेस्ट मैच लाइव स्कोर अपडेट 


नमस्कार! इंडिया टी. वी. आपका स्वागत करता है भारत और बांग्लादेश के बीच 'पिंक बॉल' से खेले जाने वाले ऐतिहासिक डे- नाईट टेस्ट मैच में, पिंक बॉल के साथ पहला दिन-रात का टेस्ट बांग्लादेश को रास नहीं आया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश टीम ईडन गार्डन्स स्टेडियम में अपनी पहली पारी में सिर्फ 106 रनों पर पवेलियन लौट गई। यह दोनों टीमों के लिए बेहद खास मैच है क्योंकि दोनों अपना पहला दिन-रात का टेस्ट खेल रही हैं। दिन-रात के टेस्ट में पिंक बॉल का उपयोग होता है। आमतौर पर टेस्ट क्रिकेट लाल गेंद से खेली जाती है, जिसे रेड चेरी भी कहा जाता है।


 


भारत बनाम बांग्लादेश डे-नाईट टेस्ट स्कोर 


IND 76/2 (17.3)*


कोहली और पुजारा को लगाना होगा बेड़ा पार 


06:25 PM दूसरे झटके के बाद कप्तान विरत कोहली और पुजारा ने भारत को संभाला, दोनों के बीच 33 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 


06:14 PM रोहित के आउट होने के बाद मैदान में उतरे कप्तान विराट कोहली। 


06:12 PM  विकेट! चाय के बाद पहले व पारी के 13वें ओवर में एबादत की पांचवी अंदर आती गेंद पर रोहित शर्मा एलबीडबल्यू आउट हुए, इस तरह 35 गेंद में 21 रन बनाकर रोहित शर्मा की पहली पारी समाप्त हुई।  


चाय 
05:47 PM पहला झटका लगने के बाद भारत ने पारी को संभाला, रोहित शर्मा (13*) तो पुजारा (7*) रन बनाकर नाबाद क्रीज पर डटे हुए हैं। इससे पहले मयंक अग्रवाल 14 रन बनाकर अल-अमीन का शिकार बने थे। 


बांग्लादेश को उतारने पड़े दो 'कनकशन सब्स्टीट्यूट'  खिलाड़ी
04:40 PM बांग्लादेश के आज के मैच में दूसरा 'कनकशन सब्स्टीट्यूट'  खिलाड़ी मैदान में उतारा, फील्डिंग करते हुए नईम इस्लाम को चोट लगने के बाद उनकी जगह मैच में अब तैजुल इस्लाम को टीम में जगह दो गई है। इस तरह ऐसा पहली बार हुआ है जबा एक ही मैच में दो 'कनकशन सब्स्टीट्यूट' खिलाड़ियों को टीम में शामिल करना पड़ा हो।


मयंक हुए आउट 
04:09 PM पांचवे ओवर में अल-अमीन की चौथी गेंद पर मेहदी हसन को कैच दे बैठे मयंक अग्रवाल, इस तरह 21 गेंदों में 14 रन बनाकर हुए आउट। पिंक बॉल से बांग्लादेश को मिली पहली सफलता।  


04:50 PM छक्का, पहले ओवर में अल-अमीन की पांचवी गेंद पर रोहित शर्मा ने मारा शानदार छक्का। 


बांग्लादेश पारी समाप्त 
04:37 PM 31वें ओवर में शमी ने अपनी तीसरी गेंद पर अबु जाएद को आउट करे बांग्लादेश की पारी का अंत किया. इस त्र मैच में इशांत शर्मा ने 5 जबकि शमी ने 2 और उमेश ने 3 विकेट लिए। 


04:33 PM  30वें ओवर में इशांत ने 5वीं गेंद पर नईम इस्लाम को बोल्ड करके अपने एक पारी में पांच विकेट पूरे किए। इस तरह 19 रन बनाकर नईम इस्लाम आउट हुए।  


04:22 PM 28वें ओवर में इशांत शर्मा की आखिरी गेंद पर शॉट मारने के चक्कर में पुजारा को आसन सा कैच दे बैठे मेहदी हसन, इस तरह 8 रन बनाकर इशांत का चौथा शिकार बने मेहदी। इशांत अभी तक 11 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट ले चुके हैं।  


लिटन दास हुए मैच से बाहर उनकी जगह मेहदी हसन आए क्रीज पर 
04:07 PM एबादत हुसैन के आउट होने के बाद मेहदी हसन क्रीज पर आए जो कि टीम की प्लेइंग में शामिल थे. ऐसे में मेहदी को चोटिल हुए लिटन दास की जगह क्रीज पर भेजा गया है। 


इशांत शर्मा को मिली तीसरी सफलता 
03:46 PM 24वें ओवर में इशांत शर्मा की 5वीं गेंद पर बल्ला मिलाने के चक्कर में एबादत हुसैन क्लीन बोल्ड हो गए। इस तरह इशांत ने मैच में तीसरी सफलता हासिल की।


हेल्मेट तोड़ गेंदबाजी 


03:46 PM हेल्मेट में गेंद लगने के बाद लिटन दास रिटायर्ड हर्ट हो गये थे उनकी जगह बल्लेबाजी करने एबाद्त हुसैन उतरे हैं. हालाँकि भारतीय गेंदबाजी का कहर जारी है और शमी ने लंच के बाद अपनी पहली ही गेंद पर नईम इस्लाम को बाउंसर मारा जिससे उनके हेल्मेट में फिर दिक्कत आ गई है। 


लंच 
03:08 PM 22वें ओवर में इशांत की चौथी गेंद बल्लेबाज लिटन दास के हेल्मेट पर लगी, जिसके बाद लिटन ने लेग अम्पायर से बात करने के बाद लिटन ने बल्लेबाजी करने से मना कर दिया। हालांकि इसी बीच अम्पायर ने लंच घोषित कर दिया।  


छठा विकेट, साहा का शानदार कैच 
02:47 PM 20वें ओवर में इशांत शर्मा की चौथी बाहर जाती गेंद ने महमुदुल्लाह के बल्ले का किनारा लिया, जिसके बाद विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने हवा में ड्राइव मारकर बेहतरीन कैच पकड़ा। इस तरह महमुदुल्लाह 6 रन बनाकर पवेलियन रवाना हुए।  


स्पिन गेंदबाजी की हुई शुरुआत 


02:22 PM 19वें ओवर में कप्तान कोहली ने स्पिन गेंदबाज रवीन्द्र जडेजा को थमाई गेंद उन्होंने दिए 5 रन। 


पांचवा विकेट 
02:22 PM 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर उमेश यादव ने हासिल की तीसरी सफलता, सलामी बल्लेबाज शादमान हसन को 29 रनों पर किया चलता। इस तरह बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन रवाना हो चुकी है।   


चौथा विकेट 
02:06 PM 12वें ओवर में मोहम्मद शमी को 5वीं गेंद को मुशफिकुर रहीम भांप नहीं पाए और शून्य बनाकर क्लीन बोल्ड हुए। इस तरह शमी ने मैच में पहली सफलता हासिल की।   


एक ओवर के भीतर झटके दो विकेट 
01:55 PM 11वें ओवर में उमेश ने मैच को पलट कर रख दिया, पहली गेंद पर कप्तान मोमिनुल हक़ को शून्य पर जबकि तीसरी गेंद पर मिथुन को किया चलता। इस तरह बांग्लादेश को महज 17 रन के स्कोर पर 3 झके लग चुके हैं जिससे उबरना मुश्किल नजर आ रहा है। 


रिव्यु गंवाया
01:40 PM 8वें ओवर में गेंदबाजी करने आए शमी की दूसरी गेंद पर भारत ने रिव्यु लिया मगर बल्ले का किनारा ना लगा होने के कारण बाल-बाल बचे शादमान हसन। भारत ने अपना एक रिव्यु गंवाया।  


पहला विकेट 
01:35 PM 7वें ओवर में इशांत शर्मा की गेंदों के सामने केस असहज महसूस कर रहे थे, जिसके चलते इशांत शर्मा की तीसरी अंदर आती गेंद पर एलबीडबल्यू आउट हो बैठे इमरुल कायस। 15 गेंदों में 4 रन बनाकर केस पवेलियन रवाना। 


01:28 PM बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाजों ने सधी हुयी शुरुआत की, 7वें ओवर में इशांत शर्मा की पहली गेंद पर बाल-बाल बचे इमरुल कायस। 


01:00 PM बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमन इस्लाम और इमरुल कायस मैदान में उतरे, पहल ओवर पिंक बॉल से इशांत शर्मा करा रहे हैं।


12:30 PM बांग्लादेश कप्तान मोमिनुल हक़ ने टॉस जीतने के बाद चुनी पहले बल्लेबाजी। 


BAN 106-all out (30.3)


Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।