ख़राब समय से गुजर रही है देश सबसे बड़ी आईटी कंपनी ‘Infosys’ निवेशकों को भारी नुकसान


देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। चर्चा की वजह है मंदी, धीमा विकास दर और नौकरियों के जाने की वजह से देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन दिनों खबरों में आई है। ये जानकारी व्हिसलब्लोअर ने कंपनी के भीतर चल रही गड़बड़ी को उजागर किया है।


व्हिसलब्लोअर ने कंपनी के सीईओ सलिल पारेख और सीएफओ निलांजन रॉय के ऊपर आरोप लगाया है कि दोनों ने गलत तरीके से कंपनी की आय बढ़ाने की कोशिश की। दोनों पर आरोप है कि कंपनी को मुनाफे में दिखाने के लिए इन्होंने निवेश नीति और एकाउंटिंग से छेड़छाड़ भी की है।


आपको बता दें कि कंपनी में चल रही इस तरह की गड़बड़ी की खबरें जैसे ही बाहर आई तो कंपनी के शेयर टूटने लगे। बीएसई पर कंपनी के शेयर 15.99 फीसदी गिरकर 645.35 पर आ गए हैं तो वहीं एनएसई पर ये 15.90 घटकर 645 रुपए पर आ गए। कंपनी के शेयर में एक दिन में पिछले 6 साल में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई।


मिली जानकारी के मुताबिक, इंफोसिस का मार्केट कैप 3.28 लाख से गिरकर 2.83 लाख पर आ गया। लोगों को लगने लगा कि इसका हाल कहीं सत्यम कंप्यूटर की तरह तो नहीं होने वाला है। हांलाकि अब इंफोसिस के चेयरमैन नंदन नीलेकणि ने कहा है कि वो आरोपों की जांच करवा रहे हैं।


इतना ही नहीं सीईओ सलिल पारेख और सीएफओ निलांजन रॉय को इस जांच से दूर रहने के आदेश दिए गए हैं। बताते चले कि आईटी कंपनी देश की सबसे बड़ी कंपनियों में आती है जिसने अपनी स्थापना के कुछ सालों बाद जबरदस्त कामयाबी हासिल की है जो इन दिनों मुश्किलों के दौर से गुजर रही है।


इंफोसिस को आज से 38 साल पहले 7 दोस्तों ने मिलकर बनाई थी। इसमें सबसे आगे थे नारायण मूर्ति,  मूर्ति ने अपने छह दोस्तों नंदन नीलेकणि, एनएस राघवन, एस गोपालकृष्णन, एसडी शिबूलाल, के अलावा के दिनेश और अशोक अरोड़ा के साथ मिलकर इंफोसिस की नींव रखी थी।


ये सभी पटनी कंप्यूटर्स के कर्मचारी थे। पटनी कंप्यूटर्स से अलग होकर उन्होंने अपना खुद का फर्म बनाया था। इस कंपनी की शुरुआत 10 हजार रुपए से हुई थी। नारायण मूर्ति ने कंपनी का नाम रखा- इंफोसिस कंसलटेंट। पैसों की कमी हुई तो उन्होंने अपनी पत्नी सुधा मूर्ति से कुछ उधार लिए।


नारायण मूर्ति के घर के सामने वाले रूम में कंपनी का दफ्तर बना हुआ है। हालांकि कंपनी का आधिकारिक दफ्तर राघवन के पते पर है। इंफोसिस के शुरू करने के पीछे सबसे बड़ा हाथ नारायण मूर्ति को माना जाता है। इंफोसिस के पास 1983 तक एक भी कंप्यूटर नहीं था।


कंपनी को पहला कंप्यूटर हासिल करने में 2 साल का वक्त लग गया। शुरुआती वर्षों में कंपनी के सामने मुश्किलें भी आईं। इंफोसिस उस वक्त संकट में आ गया, जब कंपनी के एक संस्थापक सदस्य अशोक अरोड़ा ने कंपनी छोड़ दी। इस मुश्किल घड़ी में नारायणमूर्ति सामने आए।


उन्होंने अपने बाकी सदस्यों से कहा कि जिसे भी कंपनी छोड़कर जाना है जा सकता है लेकिन वो आखिरी वक्त तक इसके साथ रहेंगे। उनकी बातों का असर हुआ और नंदन नीलेकणि, गोपालकृष्णन, शिबूलाल, दिने और राघवन ने कंपनी से जुड़े रहे।


एक बार नारायणमूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति ने एक इंटरव्यू में बताया कि इंफोसिस शुरू करते वक्त नारायण मूर्ति अक्सर उससे पैसे उधार लिया करते थे। सुधा उधार दिए पैसों का हिसाब रखती थीं और उसे एक डायरी में दर्ज करती थीं। नारायणमूर्ति ने सुधा को वो पैसे कभी नहीं लौटाए।


जब दोनों की शादी हो गई तो सुधा मूर्ति ने उधार वाले पन्ने को अपनी डायरी से फाड़ दिया। सुधा मूर्ति ने बताया था कि नारायणमूर्ति ने करीब 4 हजार रुपए उधार लिए थे। 1993 में पहली बार कंपनी आईपीओ लेकर आई। 14 जून 1993 को इंफोसिस देश की पहली आईटी कंपनी बनी जिसे शेयर बाजार ने लिस्ट किया।


इंफोसिस जब आईपीओ लेकर आई तो इसका इश्यू प्राइस था 95 रुपए लेकिन शेयर बाजार में लिस्ट होने के दिन इसका शेयर 145 रुपए पर लिस्ट हुआ। कंपनी की साख इसी से पता चलती है। 1999 तक इंफोसिस की स्थिति काफी अच्छी हो चुकी थी। कंपनी का नेटवर्थ 100 मिलियन डॉलर पहुंच चुका था।


इंफोसिस भारत की पहली आईटी कंपनी थी जिसे नैसडैक ने लिस्ट किया। इंफोसिस दुनिया की 20 बड़ी आईटी कंपनियों में से एक है। आज इंफोसिस पूरी दुनिया में अपनी सेवाएं दे रही हैं। कंपनी के 50 हजार कर्मचारी दुनियाभर के 12 देशों में फैले हैं।


Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।