मर्जी से BSNL से रिटायरमेंट ले सकते हैं कर्मचारी

कंपनी की ये स्कीम है वजह रिटायरमेंट लेने क लिए



 


आर्थिक संकट से जूझ रही सार्वजनिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी  भारत संचार निगम लिमिटेड ने केंद्र सरकार की ओर से राहत पैकेज मिलते ही एक बड़ा ऐलान किया है. ये ऐलान बीएसएनएल ने अपने कर्मचारियों को लेकर किया है. बीएसएनएल ने अपने कर्मचारियों के लिए वीआरएस स्कीम पेश की है। बीएसएनएल ने ये उम्मीद जताई है कि इस योजना का फायदा करीब 70 से 80 हजार कर्मचारी उठा सकते हैं. कंपनी ने ये फैसला घाटे से उबरने के लिए लिया है. ताकि इससे कंपनी को सैलेरी में करीब सात हजार करोड़ रुपए की बचत होगी।


भारत संचार निगम लिमिटेड  के चेयरमैन और एमडी पीके पुरवार ने कहा कि वीआरएस स्कीम 4 नवंबर से तीन दिसंबर तक चलेगी। बीएसएनएल की सभी शाखाओं को अपने कर्मचारियों को वीआरएस सर्विस की जानकारी देने के निर्दश जारी कर दिए गए हैं। BSNL के टोटल 1.5 लाख कर्मचारियों में से करीब एक लाख कर्मचारी वीआरएस के योग्य हैं।


 


पुरवार ने कहा कि सरकार और बीएसएनएल की तरफ से दी जा रही ये श्रेष्ठ वीआरएस फैसिलिटी है और इसे कर्मचारियों को पॉजिटिव व्यू से देखना चाहिए। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने गत माह ही 69 हजार करोड़ रुपए का पुनरुद्धार पैकेज बीएसएनएल और एमटीएनएल को दिया था। MTNL ने भी अपने कर्मचारियों के लिए वीआरएस स्कीम निकाली है।


 


भारत संचार निगम लिमिटेड स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना-2019 के मुताबिक कंपनी के सभी रेगुलर और परमानेंट कर्मचारी जिनमें दूसरे संगठन में डेपुटेशन पर तैनात या बीएसएनएल से बाहर डेपुटेशन के आधार पर तैनात कर्मी भी शामिल होंगे और जिनकी आयु 50 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है वे वीआरएस योजना का फायदा ले सकते हैं।


 


इस स्कीम के तहत वीआरएस लेने वाले व्यक्ति को नौकरी के पूरे हो चुके प्रति वर्ष के आधार पर 35 दिन का वेतन और नौकरी के शेष बचे प्रति वर्ष के आधार पर 25 दिन के वेतन की राशि मिलेगी।


 


Popular posts from this blog

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।