आरोप बेबुनियाद, 6 फीसदी से ज्यादा बढ़े कंपनी के शेयर
देश की सबसे बड़ी आईटी कपंनी इन्फोसिस ने व्हिसलब्बोअर मामले को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि उसे शिकायात की जांच करते वक्त कोई भी सबूत नहीं मिला है। इंफोसिस की ओर से यह बयान आने के बाद सोमवार को कपंनी के शेयर में 6 फिसदी से ज्यादा की तेजी आई है।
गौरतलब है की व्हिसलब्बोअर ने इन्फोसिस के मैनेजमेंट पर गंभीर आरोप लगाते हुए ये दावा किया था कि कंपनी ने अपना मुनाफा और आमदनी बढ़ाने के लिए अनैतिक कदम उठाए हैं।
आपको बता दें की 24 अक्टूबर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने कंपनी पर व्हिसलब्बोअर द्वारा लगाए आरोपों पर सबूत की मांग की थी।
कपंनी ने इन आरोपों की जांच के बाद 2 नवंबर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को एक लेटर लिखा जिसमे लिखा था की कंपनी पर लगाए गए आरोपों पर अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिले है। फिलहाल इस मामले कि जांच चल रही है।