TATA मोटर्स की नई कार देगी 213 KM का माइलेज देगी ,
जानें कीमत और फीचर्स।
देश की बड़ी कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी कॉम्पैक्ट सेडान कार Tigor EV को लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने इस कार में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इन बदलाव के बाद अब कार पहले से बेहतर हो गई है और साथ ही पहले से ज्यादा दूरी तय करेगी। आइये जानते है टाटा की नई Tigor के बारे में...
पहले से ज्यादा माइलेज
टाटा ने Tigor EV की रेंज को बढ़ाया है, अब यह कार फुल चार्ज में 213 किलोमीटर की माइलेज देगी। इसे ARAI ने भी सर्टिफाइड किया है। अगर इससे पहले के मॉडल की बात करें तो पहले यह फुल चार्जिंग पर मात्र 142 किमी की दूरी ही तय कर पाती थी।
तीन वेरिएंट
नई Tigor तीन वेरिएंट- XE+, XM+ और XT+ में उपलब्ध है। यह कार fleet और पर्सनल सेगमेंट के ग्राहकों की जरूरत को पूरा करेगी।
इतनी होगी कीमत
Tigor EV की कीमत 9.44 लाख, एक्स-शोरूम दिल्ली है। इस कार की यह कीमत देश के 30 शहरों लागू होगी। कंपनी के मुताबिक यह कार कम लागत, कनेक्टिविटी और आराम प्रदान करती है। साथ ही देश में बढ़ते प्रदूषण को ध्यान में रखकर बनाई गई है और प्रदूषण नहीं करती।
इतनी होगी टॉप स्पीड
टाटा मोटर्स नई Tigor EV पर 3 साल की वारंटी या 1.25 लाख किलोमीटर की वारंटी दे रही है। इस कार में 72V, तीन फेज वाली एसी इंडक्शन मोटर मिलेगी। ये मोटर 40 बीएचपी और 105 एनएम का टॉर्क देगी। वहीं इसमें सिंगल स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। टाटा मोटर्स का दावा है कि टिगोर 12 सेकेंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा है। कार का कुल वजन 1516 किग्रा है।
वहीं DC15 kW फास्ट चार्जर से यह 90 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। वहीं स्टैंडर्ड एसी वॉल सॉकेट से कार छह घंटे में 80 फीसदी तक चार्ज होती है।