सर्विलांस टीम ने किया हत्या का खुलासा
दिनांक 08/11.2021 समय 11.31 बजे अपनी पुत्री कु0 अंजली उम्र करीब 28 वर्ष की गुमशुदगी थाना हाजा पर दर्ज करायी थी मृतका अंजली का शव दिनांक 09.11.21 को ग्राम मुबारकपुर थाना खेकडा जनपद बागपद मे मिलने व शव की शिनाख्त के उपरान्त वादी की तहरीर के आधार पर दि0 10.11.2021 को मु0अ0सं0 517/2021 धारा 366/302/201 भादवि बनाम अभिषेक त्यागी पुत्र महेश चन्द त्यागी नि0 ग्राम चन्द्रवाल थाना चांदीनगर जनपद बागपत तरमीम किया गया था एवं विवेचना थाना प्रभारी खरखौदा द्वारा स्वंय ग्रहण की गयी श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ, श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी किठौर के पर्यवेक्षण मे आज दिनांक 12.11.2021 को थाना खरखौदा पुलिस टीम मय सर्विलांस टीम द्वारा घटना का अऩावरण किया गया एवं मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभि0 अभिषेक त्यागी पुत्र महेश चन्द त्यागी नि0 ग्राम चन्द्रवाल थाना चांदीनगर जनपद बागपत को समय करीब 09.30 बजे मण्डी रोड पर से हिरासत पुलिस लेकर मय घटना मे प्रयुक्त गाडी सं0 यूपी 14 सीयू 9344, मृतका कु0 अंजली त्यागी का नीले रंग का पर्स मय हाईस्कूल व इण्टर मिडिएट की अंक तालिका एवं हाई स्कूल की सनद तथा 160 रुपये नगद व पास बुक स्टेट बैंक व मोबाइल फोन के लिया गया अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।