पुलिस द्वारा दो मोबाइल लुटेरे/चोर गिरफ्तार
दिनांक 05.11.21 समय करीब 06.30 बजे जली कोठी से एक रियल मी कम्पनी का मोबाइल लूटा गया था । जिसके सम्बंध मे वादी की तहरीर के आधार पर थाना देहली गेट पर मु0अ0स0 290/21 धारा 392 भादवि दिनांक 05.11.2021 को पंजीकृत किया गया था । घटना के सफल अनावरण के लिए टीम गठित की गयी । आज दिनाँक 06/11/2021 को अभियुक्तगण 1. सोनू उर्फ चाऊमाऊ उर्फ सिकन्दर उर्फ तोतला पुत्र मौ0 यूसुफ उर्फ बबली नि0 मस्जिद कुरैशियान पूर्वा अहमद नगर जली कोठी थाना देहली गेट मेरठ, 2. जीशान उर्फ सत्ताईश (27) पुत्र अशफाक नि0 पूर्वा फैय्याज अली थाना देहली गेट मेरठ को जली कोठी से गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल बरामद किया गया । अभियुक्त सोनू उर्फ चाऊमाऊ उर्फ सिकन्दर उपरोक्त कई माह से कई अभियोगो मे वांछित/फरार चल रहा था । आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।