घर में चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 04.11.2021 को थाना भावनपुर पर वादी सलेकचन्द पुत्र स्व0 पूरन सिह निवासी मौहल्ला अहमदपुरा किला रोड अब्दुल्लापुर मेरठ की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0स0- 403/2021 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात चोरो द्वारा रात्रि मे वादी के घर से एक Real me मोबाइल फोन व एक लैपटाप (HP) व विनोद के घर से एक मोबाइल VIVO चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे पंजीकृत किया गया था । घटना के सफल अनावरण हेतु थाना भावनपुर पर टीम गठित की गयी । आज दिनाँक 05.11.2021 को थाना प्रभारी भावनपुर मय टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी गये मोबाइल फोन व अभियुक्तगण को बीएनजी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया अभियुक्तगण के कब्जे से एक लैपटाप भी बरामद किया गया है । गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण एक शातिर किस्म के अपराधी है जो पूर्व मे चोरी के अभियोगो मे विभिन्न थानो से जेल जा चुके है ।