एसओजी टीम द्वारा डकैती का खुलासा

 


थाना मेडिकल मेरठ द्वारा दिनांक 28/10/2021 को बंद पडी अल अय्यूव फैक्ट्री मे चोरी के सम्बन्ध मे  दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर थाना खरखौदा पर मु0अ0सं0 490/2021 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था विवेचना से घटना डकैती की पायी जाने पर धारा 395 भादवि मे अभियोग को तरमीम किया गया एवं विवेचना थाना प्रभारी खरखौदा द्वारा ग्रहण की गयी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी किठौर के पर्यवेक्षण मे आज दिनांक 08.11.2021 को थाना खरखौदा पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभि0गण 1. इमरान मलिक पुत्र स्व0 यासीन मलिक निवासी ग्राम चौरा वाला थाना ककरौली जिला मुजफ्फरनगर हाल निवासी गाँव भंगेल जीत राम कालोनी गन्दा नाला थाना फेस 2 नोएडा 2. जीशान मलिक उम्र 18 वर्ष पुत्र इमरान मलिक निवासी ग्राम चौरा वाला थाना ककरौली जिला मुजफ्फरनगर हाल निवासी भंघेल जीतराम कालोनी गन्दा नाला थाना फेस 2 नोएडा 3. साजिद कुरैशी उर्फ मुन्शी पुत्र सकूर कुरैशी उम्र 32 वर्ष निवासी मौहल्ला नौगज कस्बा व थाना शिकारपुर जिला बुलन्दशहर हाल निवासी मकान उमेश भड़ाना किरायेदार थाना भंघेल जीतराम कालोनी गन्दा नाला फेस 2 नोएडा 4. शोभित गुप्ता उम्र 19 वर्ष पुत्र राकेश गुप्ता निवासी ग्राम कुवरपुर वशी थाना पिहानी हरदोई हाल पता नया गाँव रवि प्रधान सैक्टर 87 थाना फेस 2 नोएडा 5. अमित कुमार सिंह उम्र 22 वर्ष पुत्र विनोद सिंह निवासी पीपरपाती थाना सहाजिदपुर जिला छपरा बिहार जाति राजपूत हाल पता राहुल भाटी का फ्लैट नया गाँव सैक्टर 87 फेस 2 नोएडा 6. शहजाद कुरैशी उम्र 25 वर्ष पुत्र अब्दुल रशीद निवासी मौ0 अनार कली गाँव मालागढ थाना अगौता जनपद बुलन्दशहर हाल निवासी आकाश का मकान सी0पी0 मार्किट, अंशल माँल के पास परी चौक थाना नालेज पार्क नोएडा 7. राशिद जमील उम्र 28 वर्ष पुत्र जमील निवासी मीरा रेती पीर के पास थाना गढमुक्तेश्वर हापुड 8. फरमान मलिक उम्र 18 वर्ष  पुत्र इस्लाम निवासी कोटला नई टंकी के पास थाना हापुड देहात हापुड हाल पता ग्राम भंगेल सलारपुर गेट के पास फेस 2 नोएडा को पीपलीखेडा अल्लीपुर मार्ग पर बंद पडी दूध की डेयरी के पास से पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया गया है एवं घटना मे लूटी गयी लाईसेन्सी एसबीबीएल गन न0 15865-04 मय कारतूस एवं ट्रान्सफार्मर से लूटे गये कीमती सामान एवं एक काले बैग जिसमे छोटे बडे पांच पाना, एक चांबी तीन प्लास, एक पाईप रिंच, तीन पेचकस, एक कटर बिजली के तार काटने वाला, एक हथौडा, दो गोटी, एक टैली लीवर, दो बेल्चा, एक लोहा काटने की आरी आदि जिसे अभि0गण घटना मे प्रयुक्त करते है बरामद करते हुए अभि0गण से 4 तमंचा 315 बोर मय 9 जिन्दा कारतूस व 4 खोका कारतूस व 2 चाकू नाजायज सहित समय करीब 01.15 बजे  हिरासत पुलिस मे लिया गया । अभि0गण शातिर किस्म के बदमाश है अभि0गण ने इस घटना के अलावा थाना क्षेत्र व जनपद मेरठ के विभिन्न थाना क्षेत्रो एवं आस पास के जनपदो मे विभिन्न घटनाओ का इकबाल किया है । अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है एवं मौके से 6 अभि0गण अंधेरे का लाभ उठाकर भागने मे सफल रहे ।

Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।