मौसेरा भाई ही निकला हत्यारोपी

 




सर्विलांस सेल मेरठ व थाना भावनपुर की संयुक्त टीम द्वारा रेड कार्पेट रिसोर्ट दत्तावली गढ रोड मेरठ में शादी के दौरान हुई सनसनीखेज हत्या का खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार दिनांक 16/11/2021 को थाना हाजा पर वादी श्री विनोद गर्ग पुत्र स्व0 श्री कान्ति प्रसाद निवासी 182/8 जागृति विहार थाना मैडिकल जिला मेरठ की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0स0- 420/2021 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात बाबत वादी की पुत्री ,जो अपने मामा की शादी में रेड कार्पेट रिसोर्ट दत्तावली गढ रोड मेरठ में आयी हुई थी, की हत्या कर देने के सम्बन्ध में पंजीकृत किया गया था उक्त घटना के यथाशीघ्र सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ द्वारा जनपद स्तर से क्राइम ब्रान्च, सर्विलांस टीम व फील्ड यूनिट को मुकदमा उपरोक्त के खुलासा हेतु लगाया गया था उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु मुकदमा उपरोक्त में रेड कार्पेट मण्डप की सीसीटीवी फुटेज व फील्ड यूनिट टीम द्वारा घटना स्थल के निरीक्षण व अन्य लोगो से पूछताछ के आधार पर ज्ञात हुआ कि शादी में करीब 02 घंटे तक मृतका और उसका मौसेरा भाई विशाल गायब रहे और आखिरी बार विशाल ही मृतका के  साथ देखा गया था । मृतका के लापता होने पर परिजन व वहाँ पर मौजूद अन्य लोगो द्वारा मृतका को तलाश करने पर मृतका का शव मण्डप में बने कमरा नं0 02 के बाथरूम से मिला था । विशाल गुप्ता से परिजनों व मण्डप में मौजूद अन्य लोगो व सर्विलांस के माध्यम से शक के आधार पर पूछताछ की गयी तो यह तथ्य प्रकाश में आये कि विशाल गुप्ता उपरोक्त मृतका का मौसेरा भाई है तथा इसका मृतका के घर पर आना जाना था । जिस कारण विशाल मृतका को पसन्द करने लगा था । दिनांक 15/11/2021 को विशाल गुप्ता व मृतका शादी में रेड कार्पेट मण्डप दत्तावली में आये हुये थे । विशाल मृतका को सैल्फी/फोटो लेने के बहाने अकेले में साथ लेकर रिजार्ट के कमरा नं0 2 में लेकर गया । वहां उसने कुछ समय मृतका से बातचीत की और जब मृतका वासरूम के लिये कमरे नं0 2 में बने बाथरूम में गयी तो विशाल गुप्ता भी मृतका के पीछे - पीछे बाथरूम में गलत काम करने की नियत से घूस गया तथा मृतका के साथ जबरदस्ती करने लगा । जब मृतका ने शौर मचाने का प्रयास किया तो विशाल गुप्ता उपरोक्त द्वारा मृतका के मुँह पर हाथ रखकर गला दबाकर हत्या कर दी गई । हत्या करने के पश्चात विशाल गुप्ता के द्वारा मृतका के शव के साथ दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया गया । इसके पश्चात वह शव को वही छोडकर बाहर आ गया । जब मृतका के परिजन उसको मण्डप में तलाश करने लगे तो अभियुक्त भी परिजनो के साथ ही मृतका को तलाश करने में लगा रहा जिससे की किसी को भी विशाल गुप्ता पर शक न हो । अभियुक्त विशाल गुप्ता को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है सर्विलांस सेल टीम मेरठ को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 25,000/- रूपये नकद का पुरूषकार दिया गया।

Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।