हत्या में वांछित चल रहा 50 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 28.08.2021 को ग्राम चिन्दौडी में पुरानी रंजिश को लेकर अभि0 अतुल पुत्र अमित उर्फ पप्पू द्वारा अपने साथियो के साथ मिलकर मनोज कुमार पुत्र रतन सिंह नि0 ग्राम चिन्दौडी थाना इन्चौली मेरठ की गोली मारकर हत्या की गई थी जिसके सम्बन्ध में वादी श्री अशोक कुमार पुत्र रतन सिंह नि0 ग्राम चिन्दौडी थाना इन्चौली मेरठ की तहरीर पर अभि0गण 1. ओमपाल पुत्र जबर सिंह 2. अतुल पुत्र अमित उर्फ पप्पु 3. अनुज कुमार उर्फ चीकु 4. अंकुर पुत्रगण युदवेन्द्र नि0गण ग्राम चिन्दौडी थाना इन्चौली मेरठ व 02 अज्ञात बदमाश के विरूद्ध थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 310/21 धारा 302/120बी/34 भादवि पंजीकृत किया गया दौराने विवेचना उक्त घटना के साजिश कर्ता अभि0गण 1. कपिल गोस्वामी पुत्र मदन गिरी 2. अरूण पुत्र प्रताप 3. अंकित पुत्र महकार 4. नगेन्द्र उर्फ लौकी पुत्र ओमपाल नि0गण ग्राम चिन्दौडी थाना इन्चौली मेरठ व हत्या करने वाले दो अज्ञात बदमाश मे सनी काकरान पुत्र नागेन्द्र नि0 ग्राम पाबली खुर्द थाना कंकरखेडा मेरठ व अक्षय कुमार बसन्तपुरी गोस्वामी पुत्र बसन्तपुरी गोस्वामी निवासी ग्राम विरूना थाना दीसा देहात जनपद बनासकांठा गुजरात के नाम प्रकाश मे आये जिसमे प्रकाश मे आये अभियुक्तगण 1. कपिल गोस्वामी पुत्र मदन गिरी 2. अरूण पुत्र प्रताप उपरोक्त 3. ओमपाल पुत्र जबर सिंह 4. अनुज कुमार उर्फ चीकु पुत्र युदवेन्द्र 5. नगेन्द्र उर्फ लौकी पुत्र ओमपाल नि0गण ग्राम चिन्दौडी थाना इन्चौली मेरठ को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा शेष अभि0गण फरार चल रहे थे । जिसमें अभियुक्त अक्षय कुमार उपरोक्त पर थाना हाजा से 50000 रुपये का ईनाम घोषित है ।व
रिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेशानुसार एंव पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन मे तथा क्षेत्राधिकारी सदर देहात के कुशल पर्यावेक्षण मे टीम गठित की गई तथा दिनांक 03.11.2021 को थाना इन्चौली पुलिस द्वारा फरार चल रहे अभियुक्त अक्षय कुमार बसन्तपुरी गोस्वामी पुत्र बसन्तपुरी गोस्वामी निवासी ग्राम विरूना थाना दीसा देहात जनपद बनासकांठा गुजरात को गायत्री मन्दिर वाले सर्विस रोड पर आर0टी0ओ0 सर्विस के पास थाना दीसा देहात जनपद बनासकांठा गुजरात से गिरफ्तार कर थाना हाजा लाया गया तथा अभियुक्त अक्षय उपरोक्त की निशादेही पर घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद किया गया ।