पुलिस के द्वारा तीन शातिर चोर मय माल के गिरफ्तार
पुलिस के द्वारा तीन शातिर चोर मय माल के गिरफ्तार
अवगत कराना है क्षेत्राधिकारी ब्रहमपुरी जनपद मेरठ के कुशल पर्यवेक्षण व थाना ब्रहमपुरी मेरठ पुलिस के द्वारा निर्माणधीन रैपिड मैट्रो की साईट से लोहे के पाईप चोरी करते समय अभियुक्तगण 1. मोनू पुत्र कैलाश चन्द निवासी सै0 3 माधवपुरम थाना ब्रह्मपुरी मेरठ 2. शरद पुत्र शिवकुमार नि0 1ए 129 सैक्टर 3 माधवपुरम थाना ब्रहमपुरी मेरठ 3. करन पुत्र राजेश नागर नि0 1ए 729 सैक्टर 3 माधवपुरम थाना ब्रहमपुरी मेरठ को मय चोरी किये पाईप के गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 16 अदद पाईप व एक अदद ई-रिक्शा बरामद हुई। अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है। अभियुक्तगण के विरूद्व थाना ब्रहमपुरी पर विधिक कार्यवाही की गयी है।


