थाना मवाना पुलिस द्वारा 12 घन्टे के अन्दर पकड़ा शातिर बाइक चोर
दिनांक 03/04/2021 को कस्बा मवाना में लालाजी फार्म हाऊस मवाना मेरठ रोड के सामने से मोटरसाईकिल स्पलेन्डर नं0 DL3SCB0779 रंग काला जिसका चैसिस नम्बर MBLHA10ADB9E18233 इन्जन नम्बर HA10EHB9E21359 चोरी हो गयी थी जिसके समबन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 135/2021 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया था । उक्त मोटरसाईकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुये अभियुक्त शकील उर्फ शकी पुत्र साबिर निवासी चौधरीपुरा मौ0 तिहाई कस्बा व थाना मवाना जनपद मेरठ को मय चोरी की मोटरसाईकिल व एक अदद तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त शकील उर्फ शकी उपरोक्त का साथी साजिद पुत्र कलुवा निवासी चौधरीपुरा मौ0 तिहाई कस्बा व थाना मवाना जनपद मेऱठ मौके से फरार हो गया । अभियुक्त शकील उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 136/2021 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
