इंतकाल के 41 दिन बाद शव को कब्र से निकाला पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगा मौत का खुलासा
मेरठ में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति नईमुद्दीन की मौत के 41 दिन बाद उसकी लाश को कब्र से निकाला गया है। मृतक की मां ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या उसकी पत्नी और ससुरालियों ने की थी।इ
स मामले में जांच के लिए कोर्ट से आदेश मिले थे, जिसके बाद एसडीएम ब्रह्मपुरी नवनीत गोयल और सीओ ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन के नेतृत्व में कार्यवाही की गई। शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत का खुलासा होगा
।




