घर में महिला ने खुद को आग लगाकर किया आत्मदाह
मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। खुशहाल कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने कथित पारिवारिक विवाद के चलते खुद को आग लगा ली। महिला करीब 99 प्रतिशत झुलस गई जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है।घटना गुरुवार दोपहर की है। शबनम नाम की महिला अपने पति जाहिद उर्फ बॉबी और बच्चों के साथ शमसुद्दीन के मकान में किराए पर रहती थी। जाहिद छोटा हाथी चलाकर परिवार का गुजारा करता है।सुबह पति के काम पर जाने के बाद शबनम ने यह कदम उठाया। महिला की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर थी, बाद मे महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित बता दिया एएसपी ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को कमरे से दो कप मिले, जिनमें से एक खाली था। कमरे में शॉर्ट सर्किट की कोई संभावना नहीं मिली है। जाहिद का कहना है कि उसकी पत्नी से कोई विवाद नहीं हुआ था। पुलिस जांच में जुटी ।


