बीच सड़क पर की महिला की पिटाई, वीडियो वायरल
मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सरेआम एक बुर्का पहनी महिला के साथ मारपीट की गई। यह घटना थाने से महज कुछ कदम की दूरी पर हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति महिला के साथ बदसलूकी कर रहा है, उसके बाल पकड़कर घसीटता है और सड़क पर गिरा देता है। महिला बार-बार अपनी जान की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी उस पर लगातार हमला करता रहा।
इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, लेकिन किसी ने भी महिला को बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेने पर कहा कि थाना ब्रह्मपुरी पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है।
