पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू को एनकाउंटर में मार गिराया
मेरठ यूपी STF ने मेरठ में एक लाख के इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू को एनकाउंटर में मार गिराया। बुधवार तड़के मुंडाली इलाके में नोएडा STF की टीम और मेरठ पुलिस ने उसे घेर लिया। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई।
STF की जवाबी फायरिंग में जितेंद्र को गोली लग गई। वह जमीन पर गिर पड़ा, जबकि उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए STF टीम घायल जीतू को नजदीकी अस्पताल ले गई। जहां, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जितेंद्र हरियाणा के झज्जर जिले के आसौंदा थाना क्षेत्र के आसौंदा सिवान गांव का रहने वाला था। गाजियाबाद में 2023 में हुई एक हत्या के मामले में वह फरार चल रहा था। गाजियाबाद पुलिस ने उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।जितेंद्र ने 2016 में झज्झर में डबल मर्डर किया था। इस मामले में उसे उम्रकैद की सजा हुई थी। 2023 में वह पैरोल पर बाहर आया था। तब से फरार चल रहा था
।

