अल्ट्रासाउंड सेंटर पर हरियाणा की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी
मेरठ में एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर हरियाणा की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की है, जहां अवैध रूप से भ्रूण के लिंग परीक्षण किया जा रहा था। इस छापेमारी में एक महिला डॉक्टर और तीन दलालों को हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद की गई है, जिसमें गर्भस्थ शिशु के लिंग जांच की अवैध जांच की जा रही थी। हरियाणा के रोहतक से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित ग्लोबल डायग्नोस्टिक सेंटर पर यह छापेमारी की है

