ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली मौके पर मौत
थाना ब्रह्मपुरी के अंतर्गत एक युवक आसिफ पुत्र शकील अपनी स्कूटी से जा रहा था, जोकि लिसाड़ी गेट का रहने वाला है और 1 महीने पहले हत्या के केस में जेल से छूट कर आया है, उसको दो युवकों के द्वारा गोली मारी गई है। परिजनों के द्वारा उसको अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई है। मौक़े पर पुलिस बल मौजूद है। आरोपी परवेज़ आदि बताये जा रहे हैं जिनके साथ पूर्व से रंजिश बतायी जा रही है।अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर प्राप्त की जा रही हैं I
