थाना कंकरखेडा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार
अवगत कराना है कि दिनांक 25.07.2023 को नौसाद अली पुत्र
मुन्तियाज अली निवासी खडौली भोला रोड थाना कंकरखेडा मय जनता के अन्य व्यक्तियो द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति जावेद पुत्र सलीम निवासी खैर नगर अमीर रोड थाना देहलीगेट मेरठ को एमडीए का जेई व पत्रकार बनकर वादी से 36000 रूपये अवैध रूप से ब्लैकमेल करने (रंगदारी मांगने) के सम्बन्ध में लाकर थाना कंकरखेडा पर दाखिल किया । जावेद उपरोक्त को नियमानुसार दिनांक 25.07.2023 को समय करीब 21.42 बजे हिरासत पुलिस लिया गया । जावेद पुत्र सलीम उपरोक्त के विरूद्ध थाना कंकरखेडा पर मु0अ0सं0 468/2023 धारा 384 भादवि पंजीकृत किया गया । दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त में धारा 170/420 भादवि की वृद्धि की गयी । गिरफ्तारी के सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
