पुलिस ने दो मोबाइल चोरों को किया गिरफ्तार, झपट्टा मार कर देते थे वारदात को अंजाम
21.06.2021 को थाना प्रभारी नौचंदी की टीम द्वारा थाना नौचंदी पर पंजीकृत मु0अ0स0 264/21 धारा 392 भादवि का सफल अनावरण करते हुये लूट की घटना करने वाले दो लुटेरे 1. साहिल पुत्र काले निवासी म0न0 82 आरटीओ ऑफिस के सामने सैक्टर 12 थाना नौचंदी जनपद मेरठ 2.आमिर उर्फ मोनू पुत्र बॉबी उर्फ युनुस नि0म0न0 38 होली चौक मलियाना थाना टी0पी0नगर मेरठ को मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान तिरंगागेट के सामने से गिरफ्तार किया गया है तथा इनके कब्जे से लूटा गया मोबाईल सैमसंग जे 7 सिल्वर रंग का व घटना मे प्रयुक्त मो0सा0 होंडा साइन रंग सिलेटी न0 UP15-CP-3173 को बरामद किया गया है। अभियोग में धारा 411आईपीसी की वृद्धि की गई है। साहिल व आमिर उर्फ मोनू ने पूछताछ में बताया कि यह मोबाईल हम दोनो ने इसी मोटरसाईकिल से अब से करीब 12-13 दिन पहले नन्दन सिनेमा के सामने से कैलाशपुरी को जो सड़क जाती हैं वहाँ से एक महिला से लूटा था। आज हम दोनो लोग मिलकर इसी मोटर साईकिल से और मोबाईल लूटने की फिराक में आये थे। तभी हम लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया।
