7 वर्ष पुराने दलपू अहिरवार अपहरण केस का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

 पुलिस महानिरीक्षक सागर ने अनिल शर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक ने विवेकराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक छतरपुर सचिन शर्मा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को फरार आरोपियों की शीघ्र तलाश कर गिरफ्तार करने हेतु लगातार निर्देश दिये जा रहे हैं। घटना का विवरणः- फरियादिया मुन्नी बाई अरिहवार पति कल्लू उम्र 82 साल निवासी ग्राम सीलप ने 07 वर्ष पूर्व 2014 में रिपोर्ट किया था कि उसके लडके दलपू अहिरवार को गांव के  प्रताप सिंह ठाकुर, हरनाम सिंह ठाकुर, बबलू सिंह, दिलीप सिंह व दउआ सिंह ने मिलकर रात में लाठी-डंडो से मारपीट कर उसका अपहरण करके जान से मारकर गायब कर दिया है। दलपू अहिरवार के मौके पर खून से सने कपडे मिले थे। रिपोर्ट पर गुम इंसान कायम किया जाकर दलपू अहिरवार की तलाश प्रारंभ की गई। बाद मान0 न्यायालय के आदेश पर वर्ष 2017 में उक्त आरोपियों पर अपराध क्रमांक-40/2017 धारा 365, 368 भादवि0 3 (2)(व्हीए) एससी/एसटी एक्ट अपराध कायम किया जाकर अपहृत दलपू अहिरवार पिता कल्लू उम्र 25 साल निवासी सीलप की लगातार तलाश की गई, जिसे पी0एल0 प्रजापति, एसडीओपी लवकुशनगर व गौरिहार पुलिस द्वारा दिनांक 12 फरवरी 2021 को करीब 07 वर्ष बाद बांदा रेल्वे स्टेशन उ0प्र0 से दस्तयाब किया था। मामले में दो आरोपी प्रताप सिंह व बबलू सिंह को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। 03 आरोपी हरनाम सिंह, दिलीप सिंह, दउआ सिंह मामले में फरार चल रहे थे, जो दिनांक 19.06.2021 को फरार आरोपी दिलीप सिंह चैहान पिता हरनाम सिंह उम्र 27 साल निवासी ग्राम सीलप को एसडीओपी लवकुशनगर  पी.एल. प्रजापति के नेतृत्व में उप निरी0 जसवंत सिंह राजपूत थाना प्रभारी गौरिहार, सउनि. प्रदीप सिंह, प्रआर0 हरिषरण यादव, धनंजय सिंह, रहीस बाबू, आर. नीकेश यादव, धर्मेन्द्र यादव, कमलेश लोधी, अखिलेष मिश्रा द्रगपाल सिंह द्वारा उसके हार वाले खेत से घेराबंदी करके पकडा गया है। घटना में प्रयुक्त आलाजर्ब आरोपी से जप्त किया गया है। आरोपी को मान. न्यायालय पेश किया जा रहा है।


Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।