पुलिस ने पकड़े शातिर बाइक चोर 10 मोटरसाइकिल बरामद
दिनांक 16- 6 -2021 को प्रभारी निरीक्षक कंकरखेड़ा तपेश्वर सागर और उनकी टीम को सूचना मिली थी तीन लड़के जो मोटरसाइकिल चोर हैं तथा जिनके पास भारी संख्या में चोरी की मोटरसाइकिल हैं । इस सूचना पर 3 अभियुक्त 1-अमन पुत्र गुलफाम निवासी चौहान चौक मवाना थाना मवाना जनपद मेरठ 2-वाजिद उर्फ छोटा पुत्र अकरम निवासी चौहान चौक थाना मवाना जनपद मेरठ 3-हुमायूं पुत्र हारून निवासी चौहान चौक थाना मवाना जनपद मेरठ को सरधना फ्लाईओवर के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर काले रंग सहित गिरफ्तार किया तथा उसके उपरांत पूछताछ पर कैंट रेलवे स्टेशन की खाली पड़ी कॉलोनी में एक मकान से 9 अन्य मोटरसाइकिल चोरी की अभियुक्तों की निशानदेही पर बरामद की गई अभियुक्तों से कुल 10 मोटरसाइकिल चोरी की बरामद की गई है । अभियुक्तों ने पुछताछ पर बताया कि यह मोटरसाइकिल उन्होंने मेरठ व उसके आसपास से चोरी की है । जिसके विषय मे विस्तृत पूछताछ की जा रही है । इस संबंध में थाना कंकरखेड़ा पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
