मात्र 12 घंटे में सनसनीखेज हत्या का खुलासा, 01 अभियुक्त गिरफ्तार

 दिनांक 29.06.2021 को वादी श्री जगदीश सिह पुत्र स्व0 श्री बरन सिह निवासी ग्राम बढला कैथबाडा थाना मुण्डाली जनपद मेरठ ने अज्ञात अभियुक्तगण के विरुद्ध तहरीर देकर मु0अ0सं0 225/21 धारा 302 भादवि पंजीकृत कराया  उक्त घटना के क्रम मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मेरठ व क्षेत्राधिकारी किठौर के नेतृत्व मे थानाध्यक्ष मुण्डाली द्वारा टीम के साथ मिलकर घटना का सफल अनावरण करते हुये अभियुक्त विकास पुत्र पप्पू सिह निवासी ग्राम बढला कैथबाडा थाना मुण्डाली जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ करने पर अपने जुर्म को स्वीकार करते हुये बताया कि मेरी उम्र करीब 20 वर्ष है । मुझे यारो दोस्तो के साथ बैठने उठने से शराब पीने का शोक लग गया । गांव मे चन्द्रपाल उर्फ सुक्की बाबा भी हम लोगो को साथ बैठ उठकर कभी कभी शराब पी लेते थे दिनांक 28.06.21 को मैने सुबह 9-10 बजे के आसपास गांव के पिन्टू,योगेन्द्र,विकास के साथ पहलवान ढाबे पर बैठकर शराब पी फिर उसके बाद समयपुर मे टयूबवैल पर नहाने गये जहां पर करीब ढाई - तीन बजे तक रहे । इसके बाद करीब 3 बजे छोटू,गुड्डू,योगेन्द्र,पिन्टू और मैने कलुआ उर्फ विकास से शऱाब मंगाकर गांव मे रामू के बिटोरे के पास  बैठकर शराब पी जहां पर अन्धेरा होने पर सब लोग अपने अपने घर चले गये करीब साढे नौ- दस बजे होगे जब मै अपने घर के बाहर घूम रहा था तो घटनास्थल विजय के खाली पडे मकान मे पहले से ही  किरनपाल,राजपाल,सुनील,रवि बैठकर शराब पी रहे थे जिनके साथ मे बाबा सुक्की भी थे । मैं भी वही पर बैठ गया और फिर पीने लगा । समय तो मुझे याद नही लेकिन अन्धेरा काफी था कि बाबा ने मुझसे खुदाई वाले मन्दिर पर चलने को कहा तब तक विजय के मकान से सभी लोग जा चुके थे मैने मना किया तो बाबा वही मेरे साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक सम्बन्ध बनवाने के लिये हाथापाई करने लगे कि अचानक गुस्से मे मैने पास मे पडी ईंट उठाकर बाबा के सिर मे दे मारी । बाबा गिर गये जिन्हे मैने उठाया तो उनके सिर से खून निकल रहा था । मै उन्हे अपने कन्धे पर सहारा देकर गांव मे ओमी डाक्टर के यहा ले जा रहा था कि विजय के मकान से 10-15 मीटर आगे ज्यादा शराब के नशे मे होने के कारण हम दोनो लोग गिर गये । उसके बाद मैने पडोस मे मंगल के मकान का दरवाजा पीटा मदद मांगनी चाही मंगल की पत्नी श्रीमती मुन्नी एक नजर देखा और मुझे वहा से चले जाने की बात कहकर दरवाजा बन्द कर लिया फिर मैने अपने साथ काम करने वाले दोस्त सोनू पुत्र राजवीर को इस सम्बन्ध मे बताया जो मेरे साथ मौके पर आया लेकिन नजर अन्दाज कर मुझे वहां से चले जाने की बात कहकर वह भी वहा से चला गया फिर मैने अपने दोस्त लुक्का उर्फ पिन्टू को बताया कि मैंने बाबा के सिर पर ईट मार दी है । उसने भी मुझे कहा कि तूने ज्यादा शराब पी ली है । तू अपने घर चला जा । घर आकर अपनी माता से बताया जिसने मुझे दो चार थप्पड लगाये और धमकाया मैं वहा से अपने कपडे बदलकर भीम के बाग के पास खेत मे जाकर सो गया । सुबह किसी समय मेरी आँख खुली मैं टयूलबैल पर नहाया तब तक मुझे पता नही था कि बाबा मर गये है । मैं गांव मे आया तब तक पु


लिस आ चुकी थी तब मुझे बाबा के मरने की जानकारी हुई और सोनू व अन्य के कहने पर मै वहा से भाग गया । साहब सुक्की बाबा  दो – तीन महीने पहले भी एक- दो बार मुझसे अप्राकृतिक सम्बन्ध बनवा चुके है । 


Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।