मेरठ एसएसपी ऑफिस से फरियादियों को मिल रही है येलो पर्ची। 1 सप्ताह में कार्रवाई ना होने पर थानाध्यक्ष पर गिरेगी गाज
मेरठ नवागत एसएसपी ने कार्यभार संभालते ही कार्यालय में होने वाले कार्यों में भी फेरबदल करना शुरू कर दिया। एसएसपी ऑफिस में अब फरियादियों की शिकायतों का समय से निस्तारण करने की कवायद शुरू की गई है। इसके तहत ही सभी फरियादियों को पीली पर्ची दी जा रही है। इस पर्ची को देने के बाद एक सप्ताह के अंदर शिकायत दूर करनी होगी अन्यथा थाना प्रभारी पर कार्रवाई की जाएगी। पीली पर्ची पर संबंधित सीओ और थाना प्रभारी का सीयूजी नंबर अंकित किया गया है मेरठ के नवागत एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने अब फरियादियों को यह पर्ची देने का निर्णय लिया है। बताया गया कि सभी आए फरियादियों को ऐसी पर्ची दी गई। फरियादियों को बताया गया है कि एक सप्ताह में उनकी शिकायतों का निस्तारण होगा। किसी थाने में एक सप्ताह से ही ज्यादा समय समस्या के निस्तारण का लगाया तो निश्चित तौर पर थाना अध्यक्ष पर कार्रवाई होगी।

