सरकार के लाख प्रयास और दावों के बावजूद भी महिलाओं पर नहीं रुक पा रहे अत्याचार
खरखोदा थाना क्षेत्र ग्राम घोसी पुर का है संगीता उम्र करीब 22 वर्ष की शादी 28 फरवरी 2018 को कमल पुत्र जयप्रकाश निवासी घोसी पुर थाना खरखौदा जनपद मेरठ के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ वह हैसियत के हिसाब से दान दहेज देकर हुई थी मृतक युवती के भाई का आरोप है ही दान दहेज कम देने की वजह से लगातार उसकी बहन संगीता के साथ उत्पीड़न मारपीट वह गाली गलौज होती रहती थी जिसकी शिकायत युवती अपने पिता सत्य वीर पुत्र बिरमानंद और भाई से कई बार की युवती के पास 2 बच्चे हुए हैं लेकिन 12 जून 2021 को संगीता के द्वारा बताया गया कि कमल ने मेरे साथ मारपीट की और युवती से मोटरसाइकिल और ₹50000 अपने पिता से लाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है युवती के भाई ने बताया कि मेरे माता-पिता बहुत गरीब है वह इनकी मांग को पूरा नहीं कर पाए इसके बाद 12 जून 2021 समय करीब रात्रि 10:00 बजे युवती के ससुराल वालों ने युवती के पिता के पास फोन करके बताया कि आपकी बेटी की मृत्यु हो गई युवती के पिता और भाई और परिवार के अन्य सदस्य जब युवती की ससुराल पहुंचे तो मृतक युवती की दशा देखकर हत्या का अंदेशा हुआ इसके बाद संगीता के भाई ने संगीता के पति कमल वह उसके दो छोटे भाइयों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना खरखौदा में तहरीर देकर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।

