ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता करते हुए वर्दी पर हाथ डाला
मेरठ,शहर के प्रमुख चैराहे बेगमपुल के पास सड़क पर रहने वाले खानाबदोशों ने नशे की हालत में जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी करते हुए वर्दी पर भी हाथ डाल दिया।आ
बूलेन पुलिस चैकी के सामने ही सड़क के बीचों बीच कुछ खानाबदोश परिवार रहते है। मिली जानकारी के अनुसार इन परिवारों के लोग नशे के आदी है और आए दिन सड़क पर हंगामा करते रहते है। मंगलवार को भी यह लोग नशे की हालत में सड़क पर हंगामा करने लगे। बताया जा रहा है कि कुछ लोगो ने पथराव भी किया। इस दौरान मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने मामला बिगड़ता देख हंगामा कर रहे लोगो को रोकने की कोशिश की तो उनके साथ भी अभद्रता करते हुए वर्दी पर हाथ डाला गया। गौरतलब है कि यह खानाबदोश परिवार सड़क पर ही रहते है और भीख मांग कर अपनी गुजरबसर करते है, लेकिन इन परिवारों के कुछ सदस्य नशे के आदी है और आए दिन हंगामा करते रहते है जिस कारण यहां पर अक्सर जाम भी लग जाता है, देखना होगा कि इस घटना के बाद पुलिस इनके खिलाफ क्या कार्रवाई करती है?
