पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन दिया पेट्रोल पंपों पर धरना
मेरठ देश में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। इसी के खिलाफ आज जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने जहां पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन किया पूर्वी कचहरी मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के सामने पेट्रोल-डीजल के दामों के विरोध में मेरठ में प्रभारी बनकर आए मनोज त्यागी ने कांग्रेस के धरना को सम्बोधित किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, नसीम खान, अनिल शर्मा, रोबिन गोलू, अखिल कौशिक, मोनिन्दर सूद, सुरेन्द्र यादव, रीना शर्मा, योगी जाटव आदि थे। वहीं दूसरी तरफ जिला अध्यक्ष अवनीश काजला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मवाना बस स्टैंड पर स्थित पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर, महेन्द्र शर्मा, डा0जफर उल्ला, तरूण शर्मा, विमल सैनी, पिंकी सिंह आदि थे।
