थाना नौचंदी पुलिस द्वारा 03 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

 


थाना नौचंदी क्षेत्र के एल ब्लॉक पुलिस चौकी के पास मुखबिर की खास सूचना पर चैकिंग के दौरान 03 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से तीन चोरी के वाहन जिनमें एक मोटर साईकिल हीरो सुपर स्पलेण्डर रंग काला, एक एवीएटर स्कूटर होण्डा कम्पनी का व एक एक्टिवा 5जी स्कूटी ग्रे कलर की बरामद हुई है। चोरों द्वारा उक्त बरामदा वाहन थाना लिसाडी गेट व कोतवाली मेरठ क्षेत्र से चोरी किए गए थे, जिनके सम्बंध में सम्बन्धित थानों पर अभियोग पंजीकृत है। उक्त बरामदगी के सम्बंध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 274/2021 धारा 411,414 भादवि पंजीकृत हुआ है अभियुक्तगण ने बताया कि हम तीनो वाहन चोरी करते है तथा एक्टिवा हम तीनो ने दिनांक 25.06.2021 को मौहल्ला सराय वहलीम थाना कोतवाली क्षेत्र में एक घर के बाहर रास्ते से रात के करीब 09.30 बजे चोरी की थी तथा एवीएटर स्कूटर हमने 25.06.2021 की रात को ही करीब 11.00 बजे मौहल्ला श्यामनगर मन्दिर वाली गली थाना लिसाडीगेट क्षेत्र से एक घर के बाहर रास्ते से चोरी की थी तथा यह मोटरसाइकिल हम तीनो ने 25.06.2021 की रात मे ही करीब 11.30 बजे के आसपास मौहल्ला सराय वहलीम थाना कोतवाली क्षेत्र से एक घर के सामने से चोरी की थी। आज हम तीनो इन वाहनो को बेचने के लिए किसी ग्राहक की तलाश में जा रहे थे और इसी दौरान पुलिस ने हम तीनों को गिरफ्तार कर लिया 1.जुनैद पुत्र मौहम्मद चाँद निवासी-म0नं0 258 गली नं0 -04 श्यामनगर थाना लिसाडीगेट जनपद मेरठ 2.नवेद पुत्र फरीद अहमद निवासी-म0नं0 854 सराय वहलीम निकट हरिजन चैक थाना कोतवाली जिला मेरठ 3.इमरान पुत्र मौ0 लियाकत निवासी गली नं0-04 फूल वाली गली शकूर नगर थाना लिसाडीगेट जनपद मेरठ।

Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।