इन्दिरापुरम कॉलोनी में जल निकासी और जल भराव की समस्या
मेरठ परतापुर इन्दिरापुरम कॉलोनी के निवासी हैं हमारे यहाँ रोड नही बनी हुई है जिससे हमारे यहाँ वर्षा के समय कच्ची सड़कों पर पानी भर जाता है और आवगमन में कठिनाई होती है न तो पैदल जा सकते हैं और न ही बाइक से । इससे दुर्घटना भी होती रहती है कृपया करके जल्द से जल्द कॉलोनी की सभी सड़कों का निर्माण कराया जाये । कॉलोनी में जल निकासी और जल भराव की भी प्रमुख समस्या है । हमारा आपसे यह अनुरोध है कि सबसे पहले कमला फैक्ट्री रोड़ व नालियों की सफाई करायी जाये । जिससे लोगो को दुर्घटना व बीमारी से बचाया जा सके ।
