जिलाधिकारी से मिले हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड मेरठ जिले के प्रतिनिधि
आज हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा राष्टीय मुख्य आयुक्त आईपीएस श्री अनिल प्रथम डीआईजी गुजरात पुलिस राज्य सचिव एल टी मनोज सिन्धी, श्री ज्ञानेंद्र शर्मा डॉ एस के नंदा आई0ए0एस0, श्री मनमोहन कुमार उपाध्यक्ष, श्री ज्ञानेंद्र शर्मा पर्यवेक्षक, डॉ देवेन्द्र सिंह सिंधु राज्य सहायक आयुक्त, डॉ शिवपाल सिंह राज्य मुख्यालय आयुक्त, उत्तर प्रदेश’ के निर्देशन में संपूर्ण उत्तर प्रदेश में चलाएं जा रहे पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत मेरठ जिले में डीओसी वरुण यादव तथा वन्दना यादव डीओसी गाइड ने पर्यावरण सप्ताह की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए मेरठ जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी के बालाजी से मुलाकात की। हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड एसोसिएशन द्वारा जिलाधिकारी मेरठ को पौधा भेंट किया गया जिलाधिकारी के बालाजी ने कहा हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड एसोसिएशन की ओर चलाया जा रहा है बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है तथा प्रशासन की ओर से भी इसमें पूरी मदद करेंगे। उन्होंने कहा वृक्षारोपण के साथ-साथ इसके संरक्षण की ओर भी ध्यान दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने जनपद वासियों से भी आवान किया कि वह भी सामाजिक रुप से आगे आकर अधिक से अधिक वृक्षारोपण कराएं तथा इस मुहिम में अपना योगदान दें संपूर्ण कार्यक्रम में वैभव सैनी स्काउट, मास्टर पूजा कुमारी गाइड कैप्टन तथा सोनल नंदा गाइड कैप्टन आदि मौजूद रहे।
