मकान के विवाद में दो पक्षों में खूब चले लाठी-डंडे और पथराव
मेरठ, मकान के विवाद में दो पक्षों मे खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे पुलिस ने मैडिकल के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है मंगलवार को थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में दो पक्षों मे मकान के विवाद में संघर्ष हो गया। दोनो ओर से जमकर लाठियां चली। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनो पक्षों के लोगो को थानें ले आई और घायलों को मैडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। तहरीर आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
