पाल और वाल्मीकि समाज के लोगों ने थामा बहुजन समाज पार्टी का दामन
मेरठ: आज दिनांक 27 जून की शाम को बसपा से मेरठ दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष ओम प्रकाश जाटव और विधानसभा कोषाध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में अम्बेडकर नगर माधवपुरम क्षेत्र के लोगों ने बसपा का दामन थामा इस दौरान मेरठ शहर अध्यक्ष प्रबुद्ध कुमार जाटव महानगर अध्यक्ष परवेज आलम भी मौजूद रहे। इसमें मुख्य रूप से सैक्टर अध्यक्ष दीपक मनी, सैक्टर उपाध्यक्ष संजय कुमार जाटव, सैक्टर महासचिव पंकज वाल्मीकि, सोनू, पिंटू, रवि कुमार, विक्रांत, सुधीर कुमार, अंकित कुमार, दीपक कुमार, अंकित पाल, अर्जुन पाल आदि लोगो के साथ अन्य कई लोगो ने थामा बहुजन समाज पार्टी का दामन।
