थाना लालकुर्ती पुलिस ने दो मोटर साईकिल चोर को किया गिरफ्तार चोरी की मोटरसाईकिल बरामद
दिनांक 19/06/21 को हजारी की प्याऊ पर चैकिंग की जा रही थी कुछ देर बाद दो व्यक्ति साकेत चौराहे की तरफ से मोटर साईकिल UP-15-BX-8232 से आते दिखायी दिये जिन्हे पुलिस द्वारा रूकने का इशारा किया गया तो बाइक सवार दोनों व्यक्ति बाइक मोडकर पीछे की तरफ भागने लगे । जिन्हे लालकुर्ती पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया । पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण ने अपना नाम वसीम पुत्र इस्माईल निवासी 198 मेहताब सिनेमा के पास भूसा मण्डी के सामने थाना सदर बाजार मेरठ व विकास पुत्र रामचन्द्र निवासी 67 बांके बिहारी डेरी के पास पत्ता मौहल्ला थाना सदर बाजार मेरठ बताया । भागने व मोटर साईकिल के सम्बन्ध में पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि यह मोटर साईकिल हमने चुराई थी, इसलिए पुलिस के डर से भाग रहे थे । अभियुक्त के विरूद्व थाना लालकुर्ती पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

